लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों- शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच पर आज मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। इस चरण में शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिये भी मतदान हुआ। 13 लोकसभा सीटों समेत एक विधानसभा सीट के लिये मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चला।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि शाम छह बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि शाम छह बजे तक सबसे अधिक खीरी में 64 दशमलव चार पांच प्रतिशत के करीब मतदान और सबसे कम कानपुर में 53 प्रतिशत के करीब मतदान की सूचना है। वहीं ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिये शाम छह बजे तक 53 दशमलव तीन एक प्रतिशत मतदान की खबर है।
आज के मतदान से कई प्रमुख उम्मीदवारों के राजनैतिक भाग्य का फैसला होगा। खीरी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी एक बार फिर अपना राजनैतिक भाग्य आजमा रहे हैं।
Site Admin | May 13, 2024 7:53 PM
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर आज मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया