लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। चौथे चरण के लिये कल 19 उम्मीदवारों ने 21 नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। अब तक 58 उम्मीदवारों द्वारा 83 नामांकन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं। कल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि प्रत्याशी 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा।
Site Admin | April 25, 2024 2:13 PM
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन