लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन इस महीने की 25 तारीख को समाप्त हो जाएगा। अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इस महीने की 29 तारीख तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। चौथें चरण में अगले महीने की 13 तारीख को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 96 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा जम्मू कश्मीर शामिल है।
Site Admin | April 23, 2024 9:26 AM
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन इस महीने की 25 तारीख को समाप्त हो जाएगा