लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को होने वाले मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है। चौथे चरण में देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खण्डवा में मतदान कराया जाएगा। चौथे चरण के लिए चुनाव की अधिसूचना भी कल जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन-पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। इसके अगले दिन 26 अप्रैल को नामांकन-पत्रों की जांच की जाएगी। 29 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस बीच तीसरे चरण के लिये नामांकन प्रक्रिया जारी है, कल इसका अंतिम दिन है।
Site Admin | April 18, 2024 3:36 PM
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू