लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना कल जारी की जाएगी। इस चरण में उत्तर प्रदेश सहित नौ राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में 96 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।
चौथे चरण में प्रदेश की 13 सीटों-शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच के लिये मतदान आगामी 13 मई को होगा।
चौथे चरण के तहत आने वाली सभी 13 संसदीय सीटों के लिये नामांकन पत्र 25 अप्रैल तक दाखिल किये जा सकेंगे।
Site Admin | April 17, 2024 8:27 PM
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना कल जारी की जाएगी