लोकसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। विभिन्न गठबंधन और राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए लगातार सभाएं, रैली, रोड-शो और जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज बेगूसराय संसदीय क्षेत्र के मटिहानी में बागडोभ मध्य विद्यालय में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। श्री गडकरी यहां पार्टी प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पक्ष मेें प्रचार करेंगे। वहीं, राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी आज रोहतास और जहानाबाद में महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
Site Admin | May 8, 2024 2:49 PM
लोकसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया