लोकसभा चुनाव के चैथे चरण की तेरह सीटों के लिए कल मतदान होगा। इन सीटों पर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी मतदान स्थलों पर पहुंच गयी हैं। चैथे चरण में प्रदेश की शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच संसदीय सीटों पर मतदान होगा। इन सभी सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा। निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के समाधान के लिए मेडिकल टीम भी तैनात की गयी हैं।
Site Admin | May 12, 2024 9:11 PM
लोकसभा चुनाव के चैथे चरण की तेरह सीटों के लिए कल मतदान होगा