लोकसभा चुनाव और गांडेय उपचुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक पार्टियों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। एनडीए और इंडी गठबंधन के प्रचारकों ने आज अलग-अलग जनसभा कर अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील की। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की सभी 14 सीटो पर महागठबंधन प्रत्याशी की जीत होगी। वहीं झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने नामांकन के बाद गिरिडीह के पपरवाटांड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांडेय की जनता का अपार प्रेम मिल रहा है। वहीं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कोडरमा के महागठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह समेत अन्य नेताओं ने कल्पना सोरेन के पक्ष में मतदान की अपील की।
Site Admin | April 29, 2024 8:25 PM
लोकसभा चुनाव और गांडेय उपचुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज