लोकसभा चुनावों को देखते हुए विभिन्न जिलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कौशाम्बी में आज जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने डायट परिसर से मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। अमरोहा और पीलभीत में भी आज मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये गये।
Site Admin | March 18, 2024 7:38 PM
लोकसभा चुनावों को देखते हुए विभिन्न जिलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित