लोकसभा चुनावों के पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी की जाएगी। इस चरण में 17 राज्यों और चार केन्द्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। पहले चरण में तमिलनाडु की 39 सीटों, राजस्थान की 12 सीटों, उत्तर प्रदेश की 8 सीटों, उत्तराखण्ड, असम और महाराष्ट्र की 5-5 सीटों, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय की 2-2 सीटों और छत्तीसगढ़, मिजोरम, नगालैण्ड, सिक्किम, त्रिपुरा, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुदुचेरी की 1-1 सीट के लिए चुनाव होगा। इस महीने की 27 तारीख को नामांकन भरे जा सकते हैं। मतदान 19 अप्रैल को होगा।
Site Admin | March 20, 2024 11:03 AM
लोकसभा चुनावों के पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी की जाएगी