छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत बस्तर संसदीय क्षेत्र में जहां आज शाम चुनाव प्रचार थम गया। वहीं, दूसरे और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ लिया है। राजनीतिक दलों के साथ ही विभिन्न प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। विभिन्न पार्टियां स्टार प्रचारकों की सभाएं भी कर रही हैं।
राजनांदगांव में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इक्कीस अप्रैल को रोड शो करेंगे। उसी दिन कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा भी इसी लोकसभा सीट के डोंगरगांव क्षेत्र के मोहड़ गांव में आमसभा करेंगी।
इस बीच, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सक्ती जिले के ग्राम जेठा में तेईस अप्रेल को भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा प्रस्तावित है। भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष में होने वाली श्री मोदी की इस जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की दुर्ग में बाईस अपै्रल को चुनावी सभा प्रस्तावित है।
गौरतलब है कि राज्य में प्रथम चरण में उन्नीस अपै्रल को बस्तर सीट में, दूसरे चरण के तहत छब्बीस अपै्रल को तीन लोकसभा सीटों – महासमुंद, कांकेर और राजनांदगावं में और तीसरे चरण के तहत बाकी सात लोकसभा क्षेत्रों में सात मई को मतदान होगा।
Site Admin | April 17, 2024 9:45 PM
लोकसभा चुनावः प्रथम चरण के लिए बस्तर संसदीय-क्षेत्र में आज शाम चुनाव-प्रचार थम गया