May 29, 2024 7:20 PM

printer

लोकसभा की 29 सीटों पर हुए चुनावों में वोटों की गिनती के लिए 52 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए

लोकसभा की 29 सीटों पर हुए चुनावों में वोटों की गिनती के लिए 52 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। लोकसभा क्षेत्र खजुराहो अंतर्गत पन्ना जिले की पवई विधानसभा में सबसे अधिक 24 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी। यहां 14 टेबलें लगाई जाएगी, जबकि सबसे कम 11 राउंड में मतों की गिनती भिंड लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दतिया जिले की सेवड़ा विधानसभा में होगी।

यहां पर 20 टेबलें लगाई जाएंगी। मतगणना के दौरान सबसे अधिक टेबलें लोकसभा संसदीय क्षेत्र बालाघाट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र सिवनी, मंडला लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र केवलारी, लखनादौन और विदिशा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र बुदनी में लगाई जाएंगी। यहां पर क्रमशः 28-28 टेबलें लगाई जाएंगी।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला