June 4, 2024 3:01 PM

printer

लोकसभा की 29 सीटों पर मतगणना का दायित्व 22 हजार 595 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी संभाल रहे हैं

मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों पर मतगणना का दायित्व 22 हजार 595 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी संभाल रहे हैं। प्रदेश में ईवीएम से गणना के लिए 3 हजार 883 टेबल तथा पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 242 टेबल लगाई गई हैं। प्रदेश में लोकसभा चुनावों के चारों चरणों में बुजुर्गो, दिव्यांगों और सर्विस वोटर ने कुल मिलाकर एक लाख 26 हजार 542 मतदाताओं ने घर से या डाक के जरिये मतदान किया है. इन सभी पोस्टल बैलेट की गिनती सबसे पहले होगी। मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 18 और एसएएफ की 45 कंपनियां लगी हैं। साथ ही जिला पुलिस बल के 10 हजार से अधिक जवान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किये गये हैं। चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त 116 प्रेक्षक पहले ही मतगणना स्थलों पर पहुँच गये हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला