लीबिया के डेरना शहर में विनाशकारी बाढ़ आने के एक सप्ताह बाद अब आपदा से जीवित बचे लोगों की देखभाल पर केंद्रित हो गया है। लीबिया को इस समय दुनियाभर से मदद मिल रही है। बाढ से अब तक तीन हजार 166 लोगों की मृत्यु हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि तीन हजार 958 लोगों के शव पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। करीब नौ हजार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
News On AIR | September 17, 2023 12:36 PM | लीबिया-मदद
लीबिया के डेरना शहर में विनाशकारी बाढ़ : एक सप्ताह बाद अब आपदा में जीवित बचे लोगों की देखभाल पर जोर, दुनियाभर से मिल रही मदद