लीबिया में बाढ़ से हजारों लोगों के मरने की आशंका है। रेड क्रॉस ने कहा कि बाढ़ में दस हजार लोगों के लापता होने की आशंका है। डर्ना शहर का एक चौथाई क्षेत्र तूफान में बांधों के टूटने से नष्ट हो गया और एक हजार से अधिक शव यहां बरामद किए जा चुके हैं। बाढ़ से हुए नुकसान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। लीबिया के नागरिक उड्डयन मंत्री और आपात्कालीन समिति के सदस्य हिचेम चकियोआट ने इसे एक आपदा बताया है। उन्होंने कहा कि जो बांध टूटे हैं उनका लंबे समय से रखरखाव नहीं हुआ था।
News On AIR | September 12, 2023 8:56 PM | 8 लीबिया बाढ
लीबिया के डर्ना शहर में भीषण बाढ़ के कारण एक हजार से अधिक लोगों के मरने और हजारों के लापता होने की खबर