लातेहार जिले के सदर अस्पताल में विधायक बैद्यनाथ राम ने आयुष्मान भव: अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। यह अभियान जिला स्तर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक चलाया जाएगा। इस अवधि में जागरूकता अभियान, जागरुकता रैली, सभा, ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इस अभियान के तहत लोगों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।
News On AIR | September 18, 2023 3:09 PM | Jharkhand | रांची
लातेहार जिले के सदर अस्पताल में विधायक बैद्यनाथ राम ने आयुष्मान भव: अभियान की शुरूआत की