लद्दाख क्षेत्र में आपदा से निपटने की तैयारी के प्रयासों को सुदृढ करने के लिए भूकम्प से बचाव और ग्लेशियल झील की बाढ से निपटने के लिए आज व्यापक पूर्वाभ्यास किये गए। ये पूर्वाभ्यास करगिल के द्रास और जांस्कर सब-डिविजनों में सफलतापूर्वक आयोजित किये गये। भूकम्प संबंधी मॉक ड्रिल में नागरिक प्रशासन, कानून लागू करने वाली एजेंसियों और भारतीय सेना सहित प्रमुख हितधारकों ने हिस्सा लिया। पूर्वाभ्यास का लक्ष्य इन एजेंसियों और स्थानीय लोगों के बीच आपदा के समय बेहतर समन्वय करने का प्रशिक्षण प्रदान करना था।
Site Admin | August 22, 2024 8:13 PM
लद्दाख क्षेत्र में आपदा से निपटने की तैयारी के प्रयासों को सुदृढ करने के लिए भूकम्प से बचाव और ग्लेशियल झील की बाढ से निपटने के लिए व्यापक पूर्वाभ्यास किये गए