August 1, 2024 10:01 PM

printer

लखनऊ के गोमतीनगर में बारिश के बाद युगल से अभद्रता मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त

लखनऊ के गोमतीनगर में बारिश के बाद युगल से अभद्रता मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने मामले में लापरवाही बरतने वाले डीसीपी पूर्वी, एडीसीपी पूर्वी और एसीपी गोमतीनगर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इसके साथ ही गोमतीनगर इंस्पेक्टर, समतामूलक चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला