April 16, 2024 8:55 PM

printer

लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा में किया टॉप

संघ लोक सेवा आयोग ने आज सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। एक हजार 16 अभ्यर्थी आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के लिये चुने गये हैं। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। आदित्य फिलहाल पष्चिम बंगाल में आईपीएस की ट्रेनिंग हासिल कर रहे हैं। आदित्य ने अपनी शुरूआती पढ़ाई लखनऊ में पूरी की। 12वीं कक्षा पास करने के बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया और कई निजी कम्पनियों में नौकरी करने के बाद आईपीएस और अब आईएएस भी परीक्षा में कामयाबी हासिल की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला