June 6, 2024 3:07 PM

printer

र्मेंद्र सिंह हत्याकांड के आरोपी पुलिसकर्मी अनंत सिंह मुंडा को करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया

लोहरदगा जिले में एएसआई धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड के आरोपी पुलिसकर्मी अनंत सिंह मुंडा को करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही एएसआई के शव को भी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

बताया जाता है कि घटना के बाद पुलिसकर्मी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। उस पर काबू पाने में जिला पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमा और पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव खत्म कराने के बाद वापस लौटे सिपाही अनंत मुंडा ने कल देर रात एएसआई धर्मेन्द्र सिंह को गोली मार दी थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला