रेल मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, अनूपपुर और इतवारी रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इससे पहले, प्रथम पायलट प्रोजेक्ट के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नैला, पेन्ड्रा रोड, नागभीड़ और नैनपुर स्टेशनों में जनऔषधि केंद्र की सुविधा शुरू की जा चुकी है। जनऔषधि केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य लोगों को किफायती मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना है।
Site Admin | August 6, 2024 9:07 PM
रेल मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, अनूपपुर और इतवारी रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों की स्थापना की जाएगी