July 18, 2024 2:31 PM

printer

रेलवे सुरक्षा बल ने हटिया स्टेशन से साढ़े चौदह किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

रेलवे सुरक्षा बल, आरपीएफ ने हटिया स्टेशन से साढ़े चौदह किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर उत्तरप्रदेश के एटा और बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं। बरामद गांजा की कीमत सात लाख बाइस हजार रुपए आंकी गयी है। उपनिरीक्षक सूरज पांडे ने बताया कि संबलपुर-गोरखपुर एक्स्प्रेस में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को भारी बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया। संदेह के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें से गांजा बरामद किया गया। उसी व्यक्ति की निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला