रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन की सरकारी यात्रा पर आज सुबह चीन पहुंचे। अपना पांचवा कार्यकाल शुरू होने के बाद पुतिन की यह पहली विदेश यात्रा है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि श्री पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज शिखर वार्ता होगी और दोनों नेता कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेंगे। श्री पुतिन के साथ रूस के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य नेता तथा सरकारी कंपनियों के प्रमुख भी गए हैं।
Site Admin | May 16, 2024 8:11 AM
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन की सरकारी यात्रा पर पहुंचे चीन