March 13, 2024 5:15 PM

printer

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने आज अमरीका को चेतावनी दी और कहा कि रूस तकनीकी रूप से परमाणु युद्ध के लिए तैयार है

 

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने आज अमरीका को चेतावनी दी और कहा कि रूस तकनीकी रूप से परमाणु युद्ध के लिए तैयार है। अगर अमरीका ने यूक्रेन में सेना भेजी तो इसे युद्ध के लिए उकसाना माना जाएगा। श्री पुतिन ने सरकारी मीडिया से कहा कि फिलहाल परमाणु युद्ध के कोई आसार नहीं है। अमरीकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने बीते दिन यूक्रेन के लिए तीस करोड़ डॉलर के आपातकालीन हथियार पैकेज की घोषणा की थी जिसके बाद पुतिन का यह बयान सामने आया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला