रूस और यूक्रेन ने 206 युद्ध बंदियों की अदला-बदली की है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुर्स्क क्षेत्र में बंदी बनाए गए 103 रूसी सैनिकों की रिहाई हो गई है और इसके बदले 103 यूक्रेनी युद्धबंदियों को छोड़ा गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के बयान से भी इसकी पुष्टि हुई है। युद्ध बंदियों की रिहाई के लिए संयुक्त अरब अमीरात ने मध्यस्थता की थी।
Site Admin | September 15, 2024 8:30 AM
रूस और यूक्रेन ने 206 युद्ध बंदियों की अदला-बदली की