कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मान हानि मामले में आज रांची के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने उन्हें कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने को कहा है। दरअसल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को इससे पहले ही सशरीर उपस्थित होने को कहा गया था, लेकिन आज होने वाली सुनवाई में वे उपस्थित नहीं हुए। इस वजह से कोर्ट ने आगे की कार्रवाई करने में असमर्थता जतायी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।
Site Admin | June 11, 2024 8:54 PM
राहुल गांधी के खिलाफ दायर मान हानि मामले में आज रांची के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हु