July 14, 2024 8:19 PM

printer

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे गांवों में बदलाव के वाहक बनें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे गांवों में बदलाव के वाहक बनें। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने आज रांची में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सरकार से धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में धर्मांतरण के खिलाफ कानून पहले से मौजूद हैं, वहां उसका क्रियान्वयन हो और दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला