राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी कल से 6 अक्टूबर तक देहरादून में चौथे राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव- 2023 का आयोजन कर रही है। इसका आयोजन केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति की ओर से किया जा रहा है। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुता और अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मौजूद रहेंगे। इस 4 दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से 1500 से अधिक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के छात्र भाग लेंगे। आयोजन में इस वर्ष यह कला उत्सव के माध्यम से स्कूली छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
News On AIR | October 2, 2023 6:54 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी कल से देहरादून में चौथे राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव- 2023 आयोजित करेगा