July 17, 2024 8:01 PM

printer

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कल अट्ठारह जुलाई को नई दिल्ली में पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा

छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कल अट्ठारह जुलाई को नई दिल्ली में पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री  मनोहरलाल खट्टर और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।

केन्द्र सरकार द्वारा राज्य शहरी विकास अभिकरण-सूडा और प्रदेश के चार नगरीय निकायों – बिलासपुर, रायगढ़, चांपा और भाटापारा का चयन प्रतिष्ठित ‘स्पार्क’ पुरस्कारों के लिए किया गया है।

गौरतलब है कि राज्य में शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ये पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला