उपराजधानी दुमका के इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता देवी ने पीड़ित महिलाओं से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं पर जन सुनवाई की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होने झारखण्ड में राज्य महिला आयोग का अब तक गठन नहीं होने पर चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग का गठन नहीं होने से विभिन्न मामलों में पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय नहीं मिल पा रहा है।
Site Admin | September 25, 2024 9:04 PM
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता देवी ने पीड़ित महिलाओं से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं पर की जन सुनवाई