July 5, 2024 8:30 PM

printer

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एलान किया कि झारखंड की अभ्रक खदानें अब ‘बाल श्रम मुक्त’ हो चुकी हैं

 कोडरमा में हुए एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एलान किया कि झारखंड की अभ्रक खदानें अब ‘बाल श्रम मुक्त’ हो चुकी हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही राज्य की अभ्रक खदानों को बाल मजदूरी से मुक्त कराने की 20 साल की समर्पित यात्रा अब अपने मुकाम पर पहुंच गई है। बाल मजदूरों को अभ्रक खदानों से न सिर्फ मुक्ति दिलाई गई है बल्कि इन सभी का स्कूलों में दाखिला भी कराया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा कि आज जश्न मनाने का दिन है और आज के बाद इस क्षेत्र को बाल श्रम से निरंतर मुक्त रखने की अहम जिम्मेदारी निभाने की बारी है।
कार्यक्रम में विधायक डॉ नीरा यादव, गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा सहित बचपन बचाओ आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक नीरा यादव ने कहा कि 20 सालो में जो बदलाव आया है उसे बनाये रखना ज्यादा अहम है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला