July 5, 2024 8:30 PM

printer

राष्ट्रीय जनता दल, का आज 28 वा़ं स्थापना दिवस

राष्ट्रीय जनता दल, का आज 28 वा़ं स्थापना दिवस है। इस मौके पर रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव और महासचिव कैलाश यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा की गांव और गरीब के विकास के जिस सिद्धांत को लेकर पार्टी की स्थापना की गई थी वह आज भी जारी है। उन्होंने कहा की स्थापना दिवस के मौके पर वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला