राष्ट्रीय आयुष मिशन की टीम ने छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र में आयोजित होने वाले स्वर्णप्राशन की सराहना की है। टीम के सदस्यों ने कल आयोजित स्वर्णप्राशन का अवलोकन किया और अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत करीब सोलह सौ बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया।
Site Admin | August 31, 2024 9:06 PM
राष्ट्रीय आयुष मिशन की टीम ने हर पुष्य नक्षत्र में आयोजित होने वाले स्वर्णप्राशन की सराहना की