May 23, 2024 4:42 PM

printer

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने महाराष्ट्र के उजानी जलाशय में दुर्घटनाग्रस्‍त हुई नाव से सभी छह शव निकाल लिए

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने आज महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के उजानी जलाशय में दुर्घटनाग्रस्‍त हुई नाव से सभी छह शव निकाल लिए हैं। इनमें तीन पुरुष, एक महिला और दो बच्चे हैं। मंगलवार  को दुर्घटना में एक व्यक्ति तैरकर बाहर आ गया था। आपदा मोचन बल पिछले दो दिन से लापता लोगों की तलाश कर रहा था।

एक अन्‍य घटना में, अहमदनगर जिले में प्रवरा नदी में बचाव अभियान चलाते समय राज्य आपदा मोचन बल के तीन कर्मियों की जान चली गई। यह ऑपरेशन अकोला में दो बच्चों के नदी में डूबने की घटना के बाद शुरू किया गया था। बच्चों की तलाश और बचाव के लिए भेजी गई टीम को उस समय दुर्घटना का सामना करना पड़ा जब उनकी नाव पलट गई, जिससे तीन कर्मी घायल हो गए।  अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला