राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा के नेतृत्व में आयोग की टीम कल पाकुड़ जिले का दौरा करेगी। इससे पहले आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने दुमका में विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामलों पर गहरी चिंता जतायी।
Site Admin | August 11, 2024 7:58 PM
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा के नेतृत्व में आयोग की टीम कल पाकुड़ जिले का दौरा करेगी