July 30, 2024 5:27 PM

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मनु भाकर-सरबजोत सिंह को पदक जीतने पर दी बधाई

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने निशानेबाजी की मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी। 

 

एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति ने कहा कि एक ही ओलिम्पिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनकर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि मनु ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्‍होंने मनु और सरबजोत को भविष्य में और अधिक उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला