राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार भगवान कृष्ण की शिक्षाओं से सीखने का भी एक अवसर है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम और भक्ति की भावना को बढ़ावा देता है। राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के खिलाफ लड़कर धर्म और न्याय के मार्ग पर चलकर आदर्श समाज की स्थापना का रास्ता दिखाया है।
News On AIR | September 6, 2023 6:54 PM | राष्ट्रपति-जन्माष्टमी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी