राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली लेखक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि श्री रघुनाथ मुर्मू ने ओल चिकी लिपि विकसित कर संथाली भाषा को एक नई पहचान दी। राष्ट्रपति ने कहा कि संथाली भाषा के विकास में श्री रघुनाथ मुर्मू के योगदान के कारण संथाली लोगों के लिए अवसर बढ़े हैं और उन्हें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत होने का अवसर मिला है।
Site Admin | May 23, 2024 11:49 AM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली लेखक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की