April 20, 2024 5:43 PM

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी में नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी में एक नाव दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि वह दुर्घटना में कई लोगों की जान जाने से व्यथित हैं।

उपराष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला