March 29, 2024 10:13 PM

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न अलंकरण प्रदान करेंगी

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न अलंकरण प्रदान करेंगी। इस वर्ष यह सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और श्री पी वी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और प्रख्यात वैज्ञानिक डॉक्‍टर एम एस स्वामीनाथन को मरणोपरांत दिया जा रहा है। पूर्व उप-प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी देश का सर्वोच्च नागरिक अलंकरण प्रदान किया जायेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला