राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19वें एशियाई खेलों में सौ पदक जीतने पर भारतीय खिलाडियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पहली बार सौ पदक जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाडियों ने पूरी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन किया और देश को उन पर गर्व है। राष्ट्रपति मुर्मू ने आशा व्यक्त की है कि ये खिलाडी आगामी प्रतियोगिताओं में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
News On AIR | October 7, 2023 1:59 PM | राष्ट्रपति-100 पदक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19वें एशियाई खेलों में सौ पदक जीतने पर भारतीय खिलाडियों को बधाई दी