राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कर दिया है। संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र इस महीने की 18 तारीख को शुरू हुआ और 21 सितंबर को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। लोकसभा सचिवालय और राज्यसभा सचिवालय ने अलग-अलग बयान में इसकी जानकारी दी। हाल ही में संपन्न विशेष सत्र में संसद ने ऐतिहासिक महिला आरक्षण अधिनियम पारित किया था।
News On AIR | September 27, 2023 8:52 PM | संसद – सत्रावसान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान किया