September 19, 2024 8:25 PM

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच गयी हैं। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने उनका स्वागत किया। वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। कल सबेरे श्रीमती मुर्मू मूर्ति गार्डेन का उद्घाटन करेंगी।

 

हमारे संवाददाता ने बताया कि राष्ट्रपति दिन के लगभग 11 बजे रांची के नामकोम स्थित राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान पहुंचेंगी और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला