September 13, 2024 8:30 PM

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 और 20 सितंबर को झारखंड दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 और 20 सितंबर को झारखंड दौरे पर आयेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति रांची के नामकुम सिथत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान और भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के रांची दौरे को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से 19 सितंबर और 20 सितंबरर को सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक रांची के बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से राजभवन और कार्यक्रम स्थल के दो सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लगाते हुए नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस दौरान इन इलाकों में ड्रोन कैमरा, पैराग्लाइडिंग या हॉट एयर बैलून के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला