राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अब से थोड़ी देर बाद शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति का संबोधन आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जायेगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के तुरंत बाद प्रादेशिक भाषा में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9 बजकर 30 मिनट पर इसका प्रादेशिक भाषा में प्रसारण करेंगे।
Site Admin | August 14, 2024 6:59 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अब से थोड़ी देर बाद शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी