May 8, 2024 2:54 PM

printer

राष्ट्रपति को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के उपरांत राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड में गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा और प्रशासनिक, पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला