August 31, 2024 9:09 PM

printer

रायपुर रेंज की साइबर थाना पुलिस ने गुगल रिव्यू टास्क के पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर रेंज की साइबर थाना पुलिस ने गुगल रिव्यू टास्क के पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लगभग उनतीस लाख रूपए की ऑनलाइन ठगी करने के मामले में गुजरात के सूरत से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग राज्यों के अड़तालीस से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में एफ.आई.आर. दर्ज है। इस मामले में पांच सौ से अधिक यूपीआई आईडी और बैंक अकाउंट को होल्ड कराया गया है। गौरतलब है कि रायपुर निवासी एक महिला ने करीब तीस लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी होने की रिपोर्ट विधानसभा थाने में दर्ज कराई थी। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला