देशभर में जुलाई से प्रभावी होने वाले तीन नये आपराधिक कानूनों पर रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ पुलिस के मुख्यालय में दो दिवसीय ‘क्षमता निर्माण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ पुलिस और हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर एचएनएलयू के कुलपति डॉक्टर वी.सी. विवेकानंदन ने कहा कि छत्तीसगढ़, देश में पहला राज्य है, जिसके पुलिस विभाग ने अपने अधिकारियों को इन नये कानूनों से अवगत कराने के लिए इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से एक हजार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
Site Admin | May 28, 2024 8:10 PM
रायपुरः पुलिस मुख्यालय में दो दिवसीय ‘क्षमता निर्माण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया