छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के धनोरा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने दो-दो किलो वजन के दो आईईडी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आज अमदईघाटी-धनोरा-ओरछा में आईटीबीपी और डीआरजी के जवानों ने डिमाइनिंग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान धनोरा से लगभग बारह सौ मीटर की दूरी पर जवानों ने ये आईईडी बरामद की। बाद में बम निरोधक दस्ते की टीम ने इस आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
Site Admin | August 18, 2024 7:37 PM
रायणपुर जिले के धनोरा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने दो-दो किलो वजन के दो आईईडी बरामद किए हैं