September 15, 2024 8:40 PM

printer

रायगढ़ जिले के रायगढ़ और धरमजयगढ़ वनमंडल में शनिवार की बीती रात हाथियों के दल ने धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया

रायगढ़ जिले के रायगढ़ और धरमजयगढ़ वनमंडल में शनिवार की बीती रात हाथियों के दल ने बैसी, बनहर, मेढरमार, कोयलार और शेरवन गांव में धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, पंडरमुड़ा और भैंसगड़ी में भी हाथियों ने लगभग बत्तीस किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया।

 

वर्तमान में रायगढ़ वनमंडल में पैंतालीस और धर्मजयगढ़ वनमंडल में अड़तालीस हाथी विचरण कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख हुए हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला